(About Birla Mandir Jaipur, Rajasthan)अगर आप जयपुर घूमने आ रहे हैं और एक शांत और सुंदर जगह देखना चाहते हैं तो बिड़ला मंदिर आपको जरूर जाना चाहिए। इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह मंदिर जयपुर शहर के प्राचीनतम और मशहूर मंदिरों में से एक है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर दिन में चमकता है और रात में जब रोशनी इस पर पड़ती है तो इसकी आभा देखने लायक होती है।
यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी(Laxmi Narayan Mandir) को समर्पित है। इस मंदिर में घुसते ही आपको एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी। यहां की दीवारों पर सुंदर नक्काशी की गई है इसके साथ ही इस मंदिर में हिंदू देवी देवताओं की सुंदर चित्रकार भी देखने को मिलती है। आप भी भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कुछ सुकून और शांति के पल जीना चाहते है, तो इस मंदिर में आ सकते हैं।
इस ब्लॉग में हम आपको बिड़ला मंदिर(Birla Temple Jaipur) के इतिहास, इसकी खूबसूरती, घूमने का सही समय और यहाँ आने पर क्या खास देखना चाहिए, ये सब बताएंगे। तो चलिए, इस सफर की शुरुआत करते हैं!
बिड़ला मंदिर का इतिहास (When Birla Temple was built)
(Laxmi Narayan Birla Mandir Jaipur)बिड़ला मंदिर का निर्माण बिड़ला परिवार द्वारा करवाया गया, जो भारत के उद्योगपति परिवारों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 1988 में हुआ था। इस मंदिर का निर्माण जिस जमीन पर हुआ था वह जमीन बिड़ला परिवार को जयपुर के राजा ने दी थी। इस पूरे मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है जो की उसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उत्तरदाई है।
बिड़ला परिवार ने इस मंदिर को केवल धार्मिक आस्था के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति कला और शांति के प्रतीक के लिए भी बनवाया। यह मंदिर केवल भगवान के दर्शनों के लिए ही नहीं है बल्कि यहां पर आने वाला हर व्यक्ति एक एहसास को प्राप्त करता है जो कि उसके मन को शांति प्रदान करने के लिए काफी है।
(Birla Mandir Jaipur)बिड़ला मंदिर जयपुर के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। शाम के समय की आरती यहां पर बहुत ही खास होती है। शाम के समय यहां पर काफी लोग होते हैं जिससे यहां का माहौल देखने लायक होता है। रोशनी में नहाया हुआ है यह मंदिर रात के समय देखने में बहुत ही भव्य लगता है
मंदिर की भव्य वास्तुकला (Birla Mandir Architecture)
बिड़ला मंदिर(Birla Mandir Jaipur) की वास्तुकला उसे बहुत खास बनाती है। पूरा मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है जो कि इससे एक खास रूप देता है। मंदिर की दीवारों खंबो और गुंबदों पर सफेद संगमरमर से बेहद ही आकर्षक नक्काशी की गई है। यहां पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की बेहद ही भव्य और आकर्षक मूर्तियां है। साथ ही यह दीवारों पर हिंदू धर्म से जुड़े अलग-अलग देवी देवताओं की कलाकृतियां बनाई गई है। इस मंदिर के गुंबद हिंदू पारंपरिक शैली के अनुसार बनाए गए हैं।
मंदिर के भीतर एक विशाल हॉल है, जहां श्रद्धालु शांति से भक्ति, ध्यान और प्रार्थना कर सकते हैं। इस हॉल की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक शानदार झूमर लगा हुआ है। इसके अलावा, झरोखे और खिड़कियाँ भी बेहद आकर्षक डिज़ाइन में बनाई गई हैं, जो मंदिर की वास्तुकला को और भी खास बनाते हैं। मंदिर के चारों ओर हरे-भरे सुंदर बगीचे हैं, जो इसकी भव्यता में चार चांद लगाते हैं। यह जगह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप जयपुर में हैं, तो इस मंदिर की भव्यता और शांति का अनुभव जरूर करें।
बिड़ला मंदिर जाने का सही समय (Best Time to reach Birla Temple)
अगर आप भी बिड़ला मंदिर(Birla Mandir Jaipur) जाना चाह रहे हैं तो आपको मंदिर के खुलने का सही समय का पता होना अति आवश्यक है।
मंदिर खुलने का समय(Birla Mandir Temple Timings):
- सुबह: 6:00 AM से 12:00 PM तक
- शाम: 3:00 PM से 9:00 PM तक
नोट: विशेष त्योहारों और उत्सवों पर मंदिर के समय में बदलाव हो सकता है।
यात्रा गाइड: बिड़ला मंदिर कैसे पहुंचे
बिड़ला मंदिर(Birla Temple Jaipur) तक पहुंचने के कई आसान तरीका उपलब्ध है जैसे –
- अगर आप हवाई मार्ग से जयपुर आ रहे हैं, तो जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JAI) सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है।
- अगर आप ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं, तो जयपुर जंक्शन (JP) सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।
- अगर आप जयपुर शहर या आसपास के किसी क्षेत्र से सड़क मार्ग द्वारा बिड़ला मंदिर जाना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं। (लोकल बस, कैब, और ऑटो)
बिड़ला मंदिर के आसपास घूमने की जगह(Places to visit near Birla Mandir)
- अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम (Albert Hall Museum) – दूरी: 3 किमी | समय: 10 मिनट
- जवाहर कला केंद्र (Jawahar Kala Kendra) – दूरी: 2 किमी | समय: 5-7 मिनट
- एम.आई रोड (MI Road) – दूरी: 4 किमी | समय: 10-12 मिनट
- रामनिवास गार्डन (Ramniwas Garden) दूरी: 3 किमी | समय: 10 मिनट
- सिसोदिया रानी गार्डन (Sisodia Rani Garden) दूरी: 7 किमी | 🚖 समय: 15-20 मिनट
जयपुर के प्रमुख स्थानों से बिड़ला मंदिर की दूरी
अगर आप जयपुर में अन्य टूरिस्ट प्लेसेस घूम रहे हैं और वहाँ से बिड़ला मंदिर(Birla Mandir Jaipur) आना चाहते हैं, तो यह दूरी आपको जाननी चाहिए:
स्थान | दूरी (किमी) | कैब से समय |
हवा महल | 6 किमी | 15-20 मिनट |
आमेर किला | 12 किमी | 25-30 मिनट |
सिटी पैलेस | 6 किमी | 15-20 मिनट |
जयपुर रेलवे स्टेशन | 5 किमी | 15-20 मिनट |
जयपुर एयरपोर्ट | 10 किमी | 20-30 मिनट |
जौहरी बाजार | 5 किमी | 15 मिनट |
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम | 3 किमी | 10 मिनट |
Read more : 1.) इस्कॉन मंदिर मानसरोवर जयपुर
2.) अक्षय पात्र मंदिर जगतपुरा जयपुर
3.) गोविंद देव जी मंदिर जयपुर
4.) श्री राधा गोपीनाथ जी मंदिर, जयपुर
5.) श्री जगदीश मंदिर गोनेर, जयपुर
5 Replies to “बिड़ला मंदिर, जयपुर – Birla Mandir Jaipur | Laxmi Narayan Mandir”