अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर: इतिहास, आकर्षण और घूमने की पूरी जानकारी

(Albert Hall Museum, Jaipur)राजस्थान की राजधानी जयपुर को इसके ऐतिहासिक किलों, महलों, और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है।   इन्हीं धरोहरों में से एक है अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जयपुर। यह राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। यह संग्रहालय है केवल जयपुर की विरासत को ही नहीं दर्शाता बल्कि दूसरे देशों से आए हुए पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को सेंट्रल म्यूजियम भी कहा जाता है। यह संग्रहालय जयपुर के रामनिवास बाग के अंदर स्थित है। यह संग्रहालय भारतीय कला संस्कृति और इतिहास का अनूठा संगम है। इस संग्रहालय में प्राचीन पेंटिंग्स, हथियार, आभूषण, मूर्तियां, मिस्र से लायी हुई ममी जैसी दुर्लभ वस्तुएं रखी हुई है। 

अगर आप भी जयपुर घूमने की योजना बना रहे हैं तो अल्बर्ट हॉल म्यूजियम(Albert Hall Museum) आपको जरूर देखना चाहिए। इस लेख में हम आपको इस संग्रहालय से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।    

Table of Contents

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का इतिहास (History of Albert Hall)

अल्बर्ट हॉल की नींव 1876 में ब्रिटिश प्रिंस ऑफ वेल्स, अल्बर्ट एडवर्ड की भारत यात्रा के दौरान रखी गई थी। इसके बाद अल्बर्ट हॉल का निर्माण महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय के शासनकाल में किया गया। इसका नाम भी प्रिंस अल्बर्ट के नाम पर ही रखा गया। 

शुरुआत में इसे सरकारी भवन के रूप में इस्तेमाल किया गया लेकिन कुछ समय बाद इस संग्रहालय में बदलने का निर्णय लिया गया। जो सन 1887 में इसे जनता के लिए खोल दिया गयातब से ही यह राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा है। 

यह एकमात्र ऐसी इमारत है जिसमें भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश की भी  स्थापत्य शैली का समावेश देखने को मिलता है। जयपुर के राज परिवार के चित्र, राजचिन्ह आदि आदि पर्यटकों के लिए  प्रदर्शित किए जाते हैं। यहां ढाई हजार साल पुरानी तूतू की ममी भी है। जो की बेहद आकर्षक का केंद्र है। 

Albert Hall Design & Architecture | अल्बर्ट हॉल की वास्तुकला और डिजाइन

अल्बर्ट संग्रहालय  जयपुर को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर सैमुअल स्विंटन जैकब ने डिज़ाइन किया था। इसमें इंडो-सरसेनिक वास्तुकला शैली का उपयोग किया गया है, जिसमें मेहराब, गुंबद आदि जटिल शैली की नक्काशी भी शामिल है। इस इमारत के बाहर की दीवारें लाल बलुआ पत्थर से बनी हुई है, जो की जयपुर के ऐतिहासिक गुलाबी रंग को प्रदर्शित करती है। संग्रहालय के अंदर विभिन्न दिए गए हैं चीन में अलग-अलग वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाता है। केंद्रीय हाल में एक बड़ा गलियारा है जो प्रदर्शनी के लिए उपयोग किया जाता है। रात के समय इस इमारत को रंगीन लाइटों से सजाया जाता है जो की देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। 

Read more : मसाला चौक जयपुर
एमआई रोड(मिर्ज़ा इस्माइल रोड) जयपुर

What To See in Albert Hall | अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में क्या देखें?

यह संग्रहालय राजस्थान की धरोहरों का खजाना है। यहां पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्रदर्शित की जाती है जैसे

  1. प्राचीन पेंटिंग्स और कलाकृतियों 
  2. मिस्र  से लाई गई ममी 
  3. धातु और पत्थरों की मूर्तियां 
  4. राज परिवार के वस्त्र और आभूषण
  5. पुराने हथियार 
  6. संगीत वाद्य यंत्र 

(Significance of Albert Hall) अल्बर्ट हॉल का महत्व

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय केवल एक पर्यटन स्थल ही नहीं है बल्कि है जयपुर की सांस्कृतिक विरासत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

  • पर्यटन: यह संग्रहालय जयपुर के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है, जिसे जयपुर आने वाला हर पर्यटक जरूर देखा है
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस संग्रहालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, कार्यशाला आयोजित होती रहती है
  • शिक्षा: यह संग्रहालय स्कूली छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन है। 
  • संरक्षण: राजस्थान सरकार संग्रहालय के संरक्षण और रखरखाव के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
  • आधुनिक सुविधाएं: संग्रहालय में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑडियो गाइड, टच स्क्रीन डिस्प्ले और अन्य इंटरैक्टिव प्रदर्शनी भी उपलब्ध हैं।
  • अल्बर्ट हॉल को रंगीन लाइटों से सजाया जाता है, रात में इसकी जब खूबसूरती इन लाइटों से बढ़ जाती है तो काफी लोग यहां पर फोटोग्राफी के लिए आते हैं। 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का समय और टिकट शुल्क

संग्रहालय खुलने का समय

  • सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सोमवार को बंद)
  • रात में 7:00 बजे से 10:00 बजे तक (सिर्फ बाहरी रोशनी देखने के लिए)
  • होली, दीवाली और राष्ट्रीय अवकाश पर बंद

टिकट शुल्क:

कैटेगरीटिकट शुल्क
भारतीय पर्यटक₹50
भारतीय छात्र₹20
विदेशी पर्यटक₹300
विदेशी छात्र₹150
रात में बाहरी लाइटिंग देखने का टिकट₹100

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का पता(Albert Hall Address)

अल्बर्ट हॉल, राम निवास गार्डन, अशोक नगर, जयपुर, राजस्थान 302007

How to reach Albert Hall | अल्बर्ट हॉल म्यूजियम तक कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से

जयपुर शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण अल्बर्ट हॉल संग्रहालय तक पहुंचना आसान है। आप ऑटो रिक्शा, टैक्सी या सिटी बस से यहां पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग से

जयपुर रेलवे स्टेशन संग्रहालय से लगभग 4 किमी दूर है। स्टेशन से आप टैक्सी या ऑटो रिक्शा ले सकते हैं।

हवाई मार्ग से

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा संग्रहालय से लगभग 12 किमी दूर है। हवाई अड्डे से आप कैब या टैक्सी लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के आसपास घूमने की जगह

  • हवा महल 
  • सिटी पैलेस
  • जंतर मंतर
  • गोविंद देव जी मंदिर
  • मोती डूंगरी गणेश मंदिर 

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम की फोटो 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

  1. 1. क्या संग्रहालय में फोटोग्राफी की अनुमति है?

    संग्रहालय में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है लेकिन अगर आप फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो उसके लिए कैमरा शुल्क आपको अलग से देना होगा। 

  2. 2. क्या गाइड उपलब्ध हैं?

    हां, संग्रहालय में गाइड की सेवाएं उपलब्ध हैं, जो आपको प्रदर्शनियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं।

  3. 3. संग्रहालय में कितना समय बिताना चाहिए?

    संग्रहालय को अच्छे से देखने के लिए कम से कम 2-3 घंटे का समय निकालें।

  4. 4. अल्बर्ट हॉल की टिकट कितने की है?

    अल्बर्ट हॉल की टिकट भारतीय व्यक्तियों के लिए ₹40 प्रति व्यक्ति, भारतीय छात्रों के लिए ₹20 प्रति छात्र और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹300 प्रति व्यक्ति और विदेशी छात्रों के लिए डेढ़ सौ रुपए प्रति छात्र है। 

  5. 5. अल्बर्ट हॉल कितने बजे बंद होता है?

    अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 5:00 बजे बंद होता है

  6. 6. राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय कौन-कौन सा है?

    जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय कहा जाता है। 

  7. 7. अल्बर्ट हॉल का निर्माण कब किया गया था?

    अल्बर्ट हॉल का निर्माण 1876 में किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *